रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने शहरी एवं गरीबी उपशमन विभाग की बैठक में सभी एमआईसी सदस्यों और जोन अध्यक्षगणों से चर्चा और विचार – विमर्श करते हुए राजधानी शहर में सरकार की समाज कल्याण योजनाओं के माध्यम से पेंशन हेतु पात्र लगभग 30 हजार गरीब हितग्राहियों को प्रतिमाह नियमित रूप से व्यवस्थित तरीके से पेंशन दिलवाने समाजहितकारी अभिनव पहल की है. महापौर ने बैठक में बैंकों द्वारा पेंशन हितग्राहियों के लिए वार्डों में लगाए जाने वाले शिविरों को नगर निगम रायपुर के सामुदायिक भवनों में लगाया जाना सुनिश्चित करने, शिविर स्थलों पर पंडाल, पानी और कुर्सियों की व्यवस्था बैंकों के माध्यम से सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए हैँ. महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने अपर आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता और उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा को सभी पात्र लगभग 30 हजार पेंशन हितग्राहियों को समय पर नियमित पेंशन दिलवाने नए सिरे से भुगतान प्रक्रिया का सरलीकरण करने के सम्बन्ध में सुझाव दिया है कि यदि सम्भव हो सके, तो विधानसभा क्षेत्र वार 4 नए बैंकों के माध्यम से पात्र लगभग 30 हजार गरीब हितग्राहियों को पेंशन राशि के भुगतान की व्यवस्था प्रशासनिक तौर पर करवाया जाना सुनिश्चित करवा सकते हैँ. ऐसा करना सम्भव होने पर समय पर और नियमित पेंशन भुगतान बैंकों के माध्यम से करने की दृष्टि से एक बेहतर विकल्प हो सकता है. ऐसा व्यवहारिक तौर पर सम्भव होने पर महापौर ने इसे लागू करवाने का सुझाव समाज हित में दिया है. बैठक में उपस्थित एमआईसी सदस्यों और जोन अध्यक्षगणों के सुझाव पर निर्णय लेते हुए महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आईडीबीआई बैंक से जो हितग्राहियों के बैंक खाते को बदलकर बैंक ऑफ बड़ौदा में किया जा रहा था, उसमें ग्रीष्म ऋतु तक कोई बदलाव नहीं किया जायेगा और ग्रीष्म ऋतु के पश्चात इस पर निर्णय लिया जायेगा.गर्मी के दौरान वर्तमान व्यवस्था कायम रखे जाने के निर्देश दिए गए हैँ, ताकिपात्र गरीब हितग्राहियों को गर्मी के दौरान बैंक खाते बदलने को लेकर किसी असुविधा का सामना ना करना पड़े. महापौर ने स्पष्ट निर्देशित किया है कि ग्रीष्म ऋतु पश्चात होने वाली बैठक में शहरी गरीबी उपशमन विभाग के सम्बंधित अधिकारी पूर्ण जानकारी के साथ समीक्षा बैठक में आएं, यह वे हर हाल में सुनिश्चित कर लेवें, ताकि समाज हित में स्पष्ट निर्णय पात्र गरीब हितग्राहियों के कल्याणार्थ लिया जा सके. महापौर मीनल चौबे ने निर्देशित किया है कि केन्द्र सरकार की समाज हितेषी प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना का लाभ आमजनों तक पहुंचाये जाने में यदि बैंकों को कोई समस्याओं का सामना करना पड़े, तो इसे लेकर तत्काल लिखित आवेदन दिया जाये.
Related Posts
प्रधानमंत्री ने 103 अमृत भारत स्टेशनों का किया वर्चुअल उद्घाटन, छत्तीसगढ़ को 5 अमृत भारत स्टेशनों की सौगात
- News Excellent
- May 22, 2025
- 0
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राजधानी के पुनर्विकसित उरकुरा रेलवे स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण किया। उन्होंने उरकुरा स्टेशन सहित […]
लुत्ती बांध के टूटने पर जताई गहरी नाराज़गी, दुबारा इस तरह की गलती नहीं की जाएगी बर्दाश्त – मुख्यमंत्री श्री साय
- News Excellent
- September 5, 2025
- 0
रायपुर, 04 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर–रामानुजगंज जिले में स्थित लुत्ती बांध के टूटने की घटना पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की। […]
प्रधानमंत्री ने बेंगलुरू में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
- News Excellent
- June 4, 2025
- 0
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरू में हुए दुखद हादसे में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। घटना पर दुख व्यक्त करते हुए […]