रायपुर। अपराध गुप्तचर शाखा भिलाई के अधिकारियों एवं स्टाफ के द्वारा पर्सनल यूजर आई.डी. से रेल आरक्षित ई-टिकट बनाकर उनका अवैध व्यापार करने वाले टिकट दलालों के विरुद्ध धरपकड एवं चेकिंग अभियान के दौरान मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर बाजार चौक, विनायक नगर, थाना-अण्डा, जिला-दुर्ग (छ.ग.) में स्थित देवांगन ऑनलाईन सेंटर एवं लोक सेवा केन्द्रष् नामक दुकान के संचालक लिलेश, पिता राम राज्य देवांगन, उम्र 28 वर्ष, निवासी-मकान नं.387, ग्राम-विनायकपुर, वार्ड नं. 17, थाना-अण्डा, जिला-दुर्ग (छ.ग.) को रे.सु. ब/पोस्ट/दुर्ग में उपस्थित होने बाबत रेलवे अधिनियम की धारा 180 (ब) (1) के तहत सम्मन जारी किया गया। सम्मंस पर लिलेश, रे.सु.ब/पोस्ट/दुर्ग में डिटेक्टिव विंग/रे.सु.ब/भिलाई के अधिकारी एवं स्टाफ के समक्ष उपस्थित हुए। पूछताछ करने पर अपने पर्सनल यूजर आई.डी. से अपने मोबाइल से बनाये गए 19 नग रेलवे ई-टिकटों को प्रस्तुत किया। उसके पास कोई एजेन्ट आई.डी. नहीं होना बताया तथा अपने पर्सनल यूजर आई.डी. से दूसरों के लिए अवैध रूप से रेलवे ई-टिकट बनाकर टिकटों का अवैध व्यापार कर अधिक रूपए कमाने कि अपनी गलती स्वीकार किया, तब उसके द्वारा प्रस्तुत किये गए अपने पर्सनल यूजर आई.डी. से बने 19 नग रेलवे ई-टिकट कीमत 26,363.45/-, 1 नग टच स्कीन मोबाईल सेमसंग गैलेक्सी थ्13 जिसमें सिम नं. 6261272543 (श्रपव) – 8349867517 लगा है. को उपस्थित गवाहों के समक्ष जप्त करआरोपी के विरुद्ध रेल अधिनियम की धारा 143 का अपराध पाकर आरोपी वं मय जप्तशुदा सामग्री सहित अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु रे.सु.ब. पोस्ट दुर्ग को सुपुर्द किया गया जहां आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 954/2412.03.2025रेलवे अधिनियम का मामला कायम किया गया ।
Related Posts
राज्यपाल डेका ने पासपोर्ट कार्यालय की राजभाषा पत्रिका महतारी का किया विमोचन
- News Excellent
- September 10, 2025
- 0
राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय रायपुर की राजभाषा पत्रिका महतारी-2025 का विमोचन किया। कार्यालय में हिन्दी भाषा के प्रयोग को […]
छत्तीसगढ़ में आस्था को मिला नया संबल : मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का किया शुभारंभ
- News Excellent
- March 27, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर रेलवे स्टेशन से पहली विशेष तीर्थ यात्रा ट्रेन को तिरुपति, मदुरै और रामेश्वरम के लिए हरी झंडी […]
नवाचार और उद्यमिता में छत्तीसगढ़ को मिली राष्ट्रीय पहचान, एनआईटी रायपुर एफआईई को मिला ‘भारत इन्क्यूबेटर अवार्ड
- News Excellent
- September 13, 2025
- 0
रायपुर। नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। नई दिल्ली में आज आयोजित चौथे भारत उद्यमिता शिखर […]