Breaking News

रायपुर: चोर गिरोह का सरगना समेत दो गिरफ्तार, 15 लाख की चोरी का खुलासा

रायपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोर गिरोह के मुख्य सरगना किरन बबन पाटिल और उसके साथी संदीप लक्ष्मण भोसले को गिरफ्तार कर लिया है।

रायपुर। रायपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोर गिरोह के मुख्य सरगना किरन बबन पाटिल और उसके साथी संदीप लक्ष्मण भोसले को गिरफ्तार कर लिया है। इन पर रायपुर के कटोरा तालाब स्थित श्रीराम हेरिटेज और पड़ोस के घरों में लाखों की चोरी का आरोप है।

28 सितंबर 2024 को श्रीराम हेरिटेज निवासी हनुमान प्रसाद दुबे ने अपने घर में चोरी की सूचना दी थी। चोरों ने नगदी ₹1,82,000 और पड़ोसी सुरेश बिजलानी के घर से लगभग ₹3,50,000 के सोना, चांदी और डायमंड के जेवरात चुरा लिए थे।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से चोरों की पहचान की। जांच में पता चला कि घटना के मास्टरमाइंड किरन बबन पाटिल और उसके साथी धमतरी जिले के ग्राम छाती में छिपे हुए थे। पाटिल, जो महाराष्ट्र के सांगली जिले का निवासी है, ने अपने साथियों के साथ रेकी कर चोरी की योजना बनाई थी। पुलिस ने उनके पास से चोरी के गहने, नगदी, टाटा हैरियर कार, स्कूटी, पिस्टल, कारतूस और अन्य औजार बरामद किए, जिनकी कुल कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी

1. किरन बबन पाटिल (35 वर्ष)
– पता: कुमाठे तासगांव, सांगली, पुणे, महाराष्ट्र।
– वर्तमान में: ग्राम छाती, कुरूद, धमतरी।
2. संदीप लक्ष्मण भोसले (36 वर्ष)
– पता: वस्तु फारेस्ट हाउसिंग सोसायटी, पुणे, महाराष्ट्र।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button