रायपुर। कलेक्टर एवं रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में आज आयोजित जिला रेडक्रॉस सोसायटी की सामान्य सभा बैठक में 20 सदस्यीय प्रबंध समिति का गठन किया गया। बैठक में प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा सोसाइटी के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मतदान किया गया। इस चुनाव में जिला पंचायत के सभापति श्री राजू शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी सत्यनारायण पांडे को दो मतों से हराकर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन के पद पर विजय प्राप्त की। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. प्रीति नारायण ने मनी मुक्ता पाटील को 8 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद के लिए श्रीमती पल्लवी पांडे ने मोहन सिंह छावड़ा को 8 मतों से पराजित किया। राज्य प्रतिनिधि के पद के लिए डॉ. ए फरिश्ता ने श्री अवघड राजेश बाबा को 16 मतों से हराया। चुनाव परिणाम के बाद सभी विजयी प्रत्याशियों और प्रबंधन समिति के सदस्यों को कलेक्टर ने शपथ दिलाई। प्रबंध समिति के चयन के लिए कुल 51 मत पड़े, जिनमें से एक मत कारणवश निरस्त किया गया। इस चुनाव में 29 सदस्य प्रबंध समिति के लिए दावेदार थे, जिनमें से 20 को चुना गया। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने इस अवसर पर विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रबंध समिति के सदस्य सोसाइटी के विस्तार के लिए योजना बनाएं और हर सदस्य को कम से कम 10 लोगों को आजीवन सदस्यता दिलाने का कार्य करें। इसके अलावा संरक्षक सदस्य बनाने की दिशा में भी प्रयास करें। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप सहित सोसाइटी के सदस्य मौजूद थे।
Related Posts
अभनपुर में बड़ा हादसा : जगदलपुर से रायपुर जा रही बस की भिड़ंत, 3 लोगों की मौत
- News Excellent
- July 1, 2025
- 0
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे केंद्री में मंगलवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया. जगदलपुर से रायपुर आ रही बस ने हाइवा को पीछे से […]
कुतुब मीनार से ऊँचा जैतखाम सतनामी समाज का गौरव है : साय
- News Excellent
- July 27, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित सतनामी समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों के […]
मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल : मनोरा कॉलेज भवन निर्माण के लिए 4.61 करोड़ रूपये की स्वीकृति
- News Excellent
- July 31, 2025
- 0
रायपुर, 31जुलाई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मनोरा विकासखंड के शासकीय कॉलेज भवन के निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 61 लाख 25 हजार रुपए […]