रायपुर। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मृत दिनेश मिरानीया की मृत्यु पर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने समता कालोनी स्थित उनके निवास पहुंचे। मंत्री श्री वर्मा ने मिरानीया के शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में हमारे छत्तीसगढ़ के भाई दिनेश मिरानिया की दुःखद मृत्यु ने पूरे प्रदेश को शोकसंतप्त कर दिया है। हम इस घृणित आतंकी कृत्य की कड़ी भर्त्सना करते हैं। इस दुःखद घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है।
Related Posts
विश्वभारती ऑटोमोबाइल्स नेक्सा में लॉन्च हुई ग्रैंड विटारा फैंटम ब्लैक
- News Excellent
- September 6, 2025
- 0
विश्वभारती ऑटोमोबाइल्स ने आज अपने नेक्सा शोरूम, विधानसभा रोड, रायपुर में ग्रैंड विटारा फैंटम ब्लैक का भव्य लॉंच किया। इस अवसर पर मारुति सुज़ुकी इंडिया […]
मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव ने नक्सल प्रभावित जिलों में विकास कार्यों की समीक्षा की
- News Excellent
- September 13, 2025
- 0
रायपुर, 12 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह ने आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में विकास […]
राज्य का पहला टीबी मुक्त गांव बना कबीरधाम का जिंदा
- News Excellent
- July 25, 2025
- 0
रायपुर। टीबी मुक्त भारत अभियान को सशक्त आधार देते हुए कबीरधाम जिले ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जिले की ग्राम पंचायत जिंदा को […]