रायपुर। सम्पूर्ण नगर पालिक निगम रायपुर के परिक्षेत्र में श्री रामनवमी पर्व 6 अप्रैल 2025 को मांस – मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्री रामनवमी पर्व दिनांक 6 अप्रैल 2025 को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस – मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है। श्री रामनवमी पर्व 6 अप्रैल 2025 को किसी भी दुकान में मांस – मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस – मटन जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी। श्री रामनवमी पर्व दिनांक 6 अप्रैल 2025 को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस- मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने – अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों के मांस – मटन की दुकानों का सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे।
Related Posts
अब सभी राज्यों के स्कूल का आडिट अनिवार्य, जानें वजह
- News Excellent
- July 28, 2025
- 0
दिल्ली। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने स्कूलों में अनिवार्य सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा मंत्रालय की ओर से इसे […]
मुख्यमंत्री यादव ने किया सागर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण
- News Excellent
- June 9, 2025
- 0
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में पहुंचकर विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और मरीजों से उनके स्वास्थ्य और उपचार की […]
सिंहस्थ के लिए 30 किलोमीटर लंबाई में निर्मित हो रहे घाट को बनाएंगे ऐतिहासिक: मुख्यमंत्री यादव
- News Excellent
- August 6, 2025
- 0
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 को ऐतिहासिक आयोजन बनाया जाएगा। उज्जैन में क्षिप्रा पर 30 किलोमीटर लंबाई में निर्मित […]