जशपुर जिले से समाज को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी डेढ़ साल की मासूम रिश्तेदार के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है। बगीचा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डेढ़ साल की बच्ची को उसके पिता ने अपने ही रिश्तेदार को गोद में देकर शौचालय चला गया, जिसके बाद बच्ची की रोने की आवाज आई। जब तक उसके पिता शौचालय से निकले, तब तक हैवान दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था। बच्ची के पिता ने देखा कि बच्ची के गुप्तांग से खून निकल रहा था, तब बच्ची को लेकर बगीचा थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन बदमाश है और कई बार जेल जा चुका है।
Related Posts
प्रधानमंत्री मोदी के बाल्यकाल की परिस्थितियों पर एक आदर्श फिल्म है “चलो जीते हैं” : मुख्यमंत्री यादव
- News Excellent
- September 19, 2025
- 0
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाल्यकाल की परिस्थितियों पर एक आदर्श फिल्म है, जो अतीत से वर्तमान में […]
ASP आकाश गिरपुंजे की शहादत पर सीएम साय ने जताया शोक
- News Excellent
- June 9, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण आईईडी विस्फोट में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के शहीद होने पर गहरा […]
स्मार्ट आंगनबाड़ी निर्माण कार्य में लापरवाही, जैनम कंस्ट्रक्शन के खिलाफ एफआईआर
- News Excellent
- June 3, 2025
- 0
रायपुर। जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों को स्मार्ट आंगनबाड़ी केन्द्रों के रूप में विकसित किए जाने हेतु बीएसपी सीएसआर योजना अंतर्गत 12 स्मार्ट आंगनबाड़ी केन्द्रों के […]