मुंगेली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहा घरेलू विवाद में एक बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। साथ ही पिता पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के 24 घंटे के भीतर मुंगेली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना ग्राम सारंगपुर (थाना फास्टरपुर-सेतगंगा) की है। 23 जुलाई को दिनेश कोसले ने गुस्से में आकर अपनी मां देवकी बाई कोसले की उस समय हत्या कर दी जब वह बिस्तर पर सो रही थी। हमला इतना भयावह था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने अपने पिता समारू कोसले पर भी कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया। हालांकि गंभीर चोटों के बावजूद वे किसी तरह बच गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Related Posts
रेलवे स्टेशनों में गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई के साथ जनजागरूकता
- News Excellent
- May 7, 2025
- 0
रायपुर/ बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई के साथ जनजागरूकता की एक पहल शुरू की गई है। इसी कड़ी […]
रायपुर में कोरोना का संक्रमण, एक मरीज पॉजिटिव, अलर्ट मोड पर
- News Excellent
- May 24, 2025
- 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। लक्ष्मीनगर, पचपेड़ी नाका निवासी एक […]
आईपीएल क्रिकेट मैच में सटटा खिलाने पर पुलिस ने पकड़ा, चार गिरफ्तार
- News Excellent
- April 3, 2025
- 0
बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा श्आपरेशन प्रहार के तहत जुआ सटटा के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ;शहर राजेन्द्र […]