रायपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा राजधानी शहर में तैयारियां तेज गति से प्रगति पर है. आज इस क्रम में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा ने नगर निगम जोन 9 क्षेत्र में जोन प्रभारी अधिकारी के तौर पर सहायक अभियंता स्वच्छ भारत मिशन जोन नोडल अधिकारी सैय्यद जोहेब, जोन स्वास्थ्य अधिकारी उमेश नामदेव की उपस्थिति में जोन क्षेत्र में अवन्ति विहार कॉलोनी मुख्य मार्ग, सुलभ शौचालय, तालाब की सफाई का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया एवं अच्छी सफाई के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए. उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा ने तेलीबांधा चौक बाजार के समीप नगर निगम जोन 9 द्वारा विकसित जीवीपी में सेल्फी पॉइंट विकसित करने का निर्देश दिया. वहाँ नगर निगम द्वारा पूर्व में लोगों द्वारा डाले जा रहे कचरे की पूर्ण सफाई करवाकर उसे सुन्दर विकसित पॉइंट बनाया जा चुका है. अब वहाँ सेल्फी पॉइंटशीघ्र विकसित किये जाने का कार्य नगर निगम जोन 9 द्वारा किया जायेगा. उपायुक्त ने तेलीबांधा में सड़क पर लग रहे बाजार को भीतर बनाये गए शेड में शीघ्र व्यवस्थित किये जाने आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैँ.
Related Posts
बच्चों के लिए चेतना अभियान : नशा व मोबाइल की लत से दूर कर खेल व ज्ञान की ओर बढ़ते बच्चे
- News Excellent
- May 17, 2025
- 0
बिलासपुर पुलिस द्वारा संचालित चेतना अभियान के अंतर्गत “ आओ सँवारे कल अपना ” कार्यक्रम का सफल आयोजन ग्राम महमंद में विगत एक माह से […]
छत्तीसगढ़ में आज फिर मानसून मेहरबान, रायपुर समेत 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
- News Excellent
- September 29, 2025
- 0
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में 1 अक्टूबर को एक नई मौसम प्रणाली बनने की संभावना से पहले, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज एक बार […]
छत्तीसगढ़ विधानसभा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, डॉ. रमन सिंह एवं साय करेंगे शिविर का शुभारंभ
- News Excellent
- March 17, 2025
- 0
रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर द्वारा विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 18 […]