आरंग के पारागांव में महानदी पुल से कूदने वाली विवाहित महिला स्वाति त्रिवेदी पति अजय त्रिवेदी (उम्र 27 वर्ष) की लाश आज सुबह नदी में तैरती मिली है. पुलिस ने शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बता दें कि आरंग पुलिस को सोमवार सुबह ग्राम पारागांव में नेशनल हाईवे 53 पर बने महानदी पुल में एक स्कूटी और दुपट्टा मिला था, जिसके आधार पर कूदने वाली महिला की पहचान स्वाति त्रिवेदी के रूप में की गई थी. गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश की जा रही थी लेकिन सफलता नहीं मिली. महानदी में कूदने वाली विवाहित महिला स्वाति त्रिवेदी की तलाशी के दौरान पुलिस को एक अन्य महिला की लाश नदी में तैरती मिली थी. पुलिस ने उसकी भी शिनाख्त कर ली है. मृतिका महासमुन्द जिले के बेमचा निवासी चंपा चंद्राकर पति स्व.बाबूलाल चंद्राकर (उम्र 78) वर्ष के रूप में की गई है. महिला 15 अगस्त को अपने घर बेमचा से किसी को बिना बताए निकली थी. आरंग पुलिस ने महिला के परिजनों को पूछताछ के बुलाया है, जिसके बाद शव उन्हें सौंपा जाएगा.
Related Posts
14 वर्षीय बालक पर एमएमआई नारायणा अस्पताल, रायपुर में भारत का पहला रिट्रीवेबल लीडलेस पेसमेकर इम्प्लांटेशन सफल
- News Excellent
- August 29, 2025
- 0
जटिल हृदय रोगों से ग्रसित बच्चों के लिए दीर्घकालिक और सुरक्षित हृदय उपचार की दिशा में बड़ी उपलब्धि रायपुर, बाल चिकित्सा हृदय देखभाल में एक […]
पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा आज से: 60वें डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में आंतरिक सुरक्षा पर होगा मंथन, नवा रायपुर में कड़ी सुरक्षा
- News Excellent
- November 28, 2025
- 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 28 नवंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। उनका यह दौरा मुख्य रूप से 60वें अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और […]
मुख्यमंत्री ने योजनाओं की जमीनी हकीकत परखा, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी
- News Excellent
- May 19, 2025
- 0
रायपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिना पूर्व सूचना के हेलीकॉप्टर से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के बैगा बाहुल्य ग्राम चुकतीपानी पहुंचे। ग्रामीण […]