आरंग के पारागांव में महानदी पुल से कूदने वाली विवाहित महिला स्वाति त्रिवेदी पति अजय त्रिवेदी (उम्र 27 वर्ष) की लाश आज सुबह नदी में तैरती मिली है. पुलिस ने शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बता दें कि आरंग पुलिस को सोमवार सुबह ग्राम पारागांव में नेशनल हाईवे 53 पर बने महानदी पुल में एक स्कूटी और दुपट्टा मिला था, जिसके आधार पर कूदने वाली महिला की पहचान स्वाति त्रिवेदी के रूप में की गई थी. गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश की जा रही थी लेकिन सफलता नहीं मिली. महानदी में कूदने वाली विवाहित महिला स्वाति त्रिवेदी की तलाशी के दौरान पुलिस को एक अन्य महिला की लाश नदी में तैरती मिली थी. पुलिस ने उसकी भी शिनाख्त कर ली है. मृतिका महासमुन्द जिले के बेमचा निवासी चंपा चंद्राकर पति स्व.बाबूलाल चंद्राकर (उम्र 78) वर्ष के रूप में की गई है. महिला 15 अगस्त को अपने घर बेमचा से किसी को बिना बताए निकली थी. आरंग पुलिस ने महिला के परिजनों को पूछताछ के बुलाया है, जिसके बाद शव उन्हें सौंपा जाएगा.
Related Posts
भनपुरी और गोगांव के शराब अहाता में भारी गंदगी, सीलबंद, 5 अवैध ठेले जब्त
- News Excellent
- March 20, 2025
- 0
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 1 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन 1 जोन कमिश्नर हितेन्द्र […]
बस्तर की वैभव-गौरवशाली संस्कृति को वैश्विक पटल पर पहुँचाने की पहल : उप मुख्यमंत्री शर्मा
- News Excellent
- April 3, 2025
- 0
रायपुर। राज्य शासन द्वारा बस्तर की समृद्ध जनजातीय कला एवं संस्कृति के धरोहर को पुनर्जीवित कर इसे देश और वैश्विक पटल पर रखने सहित स्थानीय […]
पुलिस एवं SBI के तत्वाधान में चलाया गया साइबर जागरूकता अभियान
- News Excellent
- August 26, 2025
- 0
बिलासपुर। कार्यक्रम के दौरान साइबर एक्सपर्ट एवं बैंक के कर्मचारियों द्वारा वर्तमान में प्रचलित सायबर ठगी के नये प्रारूप डिजीटल अरेस्ट, सेक्सटार्सन (वीडियो कॉलिंग के […]