दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बाद शुक्रवार शाम को मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया. हल्की बारिश ने जहां पर लोगों को सुकून दिया वहीं पर धूल भरी आंधी का तांडव हर जगह नजर आया. इसके कारण दिन में ही अंधेरा छा गया. आंधी ने इस कदर अपना रौद्र रूप दिखाया कि नोएडा की कई सोसाइटियों में काफी नुकसान हुआ है. कई जगह खिड़की-दरवाजों के कांच टूट गए तो कई जगह सड़कों पर जगह-जगह पेड़ गिरे नजर आए. हालांकि इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जो इस आंधी की भीषणता और इसकी भयावहता को बयां करता है. इस वीडियो में एक दुकान ही ताश के पत्तों की तरह जबरदस्त आंधी में उड़ गई. दिल्ली-एनसीआर में मौसम में आए बदलाव ने भीषण गर्मी से राहत दी तो ने मौसम जरूर सुहाना कर दिया. हालांकि आंधी ने अपना रौद्र रूप दिखाया. इसके कारण नोएडा के सेक्टर-151 स्थित जेपी अमन सोसाइटी में भारी नुकसान हुआ है.
Related Posts
छत्तीसगढ़ में रेल क्रांति : 47 हजार करोड़ रूपए की रेल विकास परियोजनाएं प्रगति पर
- News Excellent
- June 27, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को पूरा करने और छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने […]
प्राइवेट स्कूलों को बारकोड स्कैनिंग के लिए 7 दिन की दी मोहलत, सीएम के निर्देश
- News Excellent
- July 4, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के छात्रों को समय पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे […]
‘मन की बात’ देशवासियों की उपलब्धियों, मानवता की सेवा के कार्यों और नवाचार की जानकारियों का अनूठा संगम: साय
- News Excellent
- January 19, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेडियो वार्ता “मन की […]