दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बाद शुक्रवार शाम को मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया. हल्की बारिश ने जहां पर लोगों को सुकून दिया वहीं पर धूल भरी आंधी का तांडव हर जगह नजर आया. इसके कारण दिन में ही अंधेरा छा गया. आंधी ने इस कदर अपना रौद्र रूप दिखाया कि नोएडा की कई सोसाइटियों में काफी नुकसान हुआ है. कई जगह खिड़की-दरवाजों के कांच टूट गए तो कई जगह सड़कों पर जगह-जगह पेड़ गिरे नजर आए. हालांकि इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जो इस आंधी की भीषणता और इसकी भयावहता को बयां करता है. इस वीडियो में एक दुकान ही ताश के पत्तों की तरह जबरदस्त आंधी में उड़ गई. दिल्ली-एनसीआर में मौसम में आए बदलाव ने भीषण गर्मी से राहत दी तो ने मौसम जरूर सुहाना कर दिया. हालांकि आंधी ने अपना रौद्र रूप दिखाया. इसके कारण नोएडा के सेक्टर-151 स्थित जेपी अमन सोसाइटी में भारी नुकसान हुआ है.
Related Posts
सचिव-सरपंच पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
- News Excellent
- July 15, 2025
- 0
बिलासपुर। प्रार्थी बलराम प्रसाद वस्त्रकार पिता सौखीराम वस्त्रकार उम्र 37 साल निवासी कुली थाना सीपत जिला बिलासुपर छ0ग0 (ग्राम सरपंच कुली) थाना में उपस्थित आकर […]
भारतीय संस्कृति का प्रतीक है स्वदेशी मेला : रमन सिंह
- News Excellent
- January 3, 2025
- 0
रायपुर । शहर के साइंस कॉलेज मैदान में विगत आठ दिनों से चल रहे स्वदेशी मेला का समापन शुक्रवार को हो गया । समापन समारोह […]
अब राजिम से रायपुर तक ट्रेन का सफर हुआ आसान
- News Excellent
- September 17, 2025
- 0
रायपुर। राजिम रेलवे स्टेशन पर राजिम रायपुर के मध्य रेल सेवा आरंभ होगी इस ट्रेन को मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ विष्णु देव सायं द्वारा हरी झंडी दिखाई […]