रूस के पास कामचटका में 8.8 तीव्रता का भूकंप आया. जिससे धरती हिलने लगी. 1952 के बाद कामचटका में यह सबसे शक्तिशाली भूकंप है. जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है. रूस और जापान में सुनामी ने दस्तक दे दी है. कामचटका में चार नंवबर 1952 को आए 9.0 तीव्रता के भूकंप के कारण भारी क्षति हुई थी. इससे पहले जुलाई में, कामचटका के पास समुद्र में पांच शक्तिशाली भूकंप आए थे जिसमें सबसे भीषण भूकंप 7.4 तीव्रता का था. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि लगभग 30 सेंटीमीटर ऊंची सुनामी की पहली लहर होक्काइडो के पूर्वी तट पर स्थित नेमुरो तक पहुंच गई. स्थानीय गवर्नर वालेरी लिमारेंको ने बताया कि सुनामी की पहली लहर प्रशांत महासागर में रूस के कुरील द्वीप समूह की मुख्य बस्ती सेवेरो-कुरीलस्क के तटीय क्षेत्र तक पहुंची. उन्होंने बताया कि निवासी सुरक्षित हैं और वे लहर आने का खतरा टलने तक ऊंचे स्थानों पर ही रहेंगे.
Related Posts
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मिला ‘शांति पुरस्कार’, नोबेल पीस प्राइज से जानें अंतर
- News Excellent
- December 6, 2025
- 0
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जिनकी नोबेल शांति पुरस्कार पाने की इच्छा जगजाहिर है, उन्हें हाल ही में एक नया ‘शांति पुरस्कार’ प्रदान किया गया है। […]
अमेरिका की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी में भीषण विस्फोट: टेक्सास में लगी भीषण आग, ईरान के साथ युद्ध के बीच ट्रंप सरकार को लगा बड़ा झटका
- News Excellent
- March 24, 2026
- 0
अमेरिका के टेक्सास प्रांत से एक बेहद विनाशकारी घटना सामने आई है, जहाँ देश की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी में एक भीषण विस्फोट हुआ है। […]
पीएम मोदी और पुतिन की फोन पर हुई बातचीत, जानें किस मसले पर हुई चर्चा
- News Excellent
- August 18, 2025
- 0
दिल्ली। पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की फोन कॉल पर बात हुई है। खुद पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर इस बात […]