पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रेल हादसा होने के बाद कई यात्री घायल हो गए। शेखूपुरा जिले के काला शाह काकू क्षेत्र में इस्लामाबाद एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई। इस दुर्घटना में कम से कम 29 यात्री घायल हुए। हादसा एक रासायनिक संयंत्र के पास हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। पंजाब रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता फारूक अहमद ने बताया कि शुक्रवार को शाम लगभग 7:32 बजे रेल हादसे की सूचना मिली। पंजाब रेस्क्यू 1122 कंट्रोल रूम में रेल के बेपटरी होने के बाद छह आपातकालीन वाहनों और 25 राहतकर्मियों को मौके पर भेजा गया।
Related Posts
जेफ बेजोस की युवाओं को सलाह: ‘मैकडॉनल्ड्स में काम करो, बहुत कुछ सीखोगे’
- News Excellent
- October 8, 2025
- 0
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने युवा उद्यमियों और करियर की शुरुआत करने वाले लोगों को […]
कंबोडिया और थाईलैंड के बीच हुआ युद्धविराम
- News Excellent
- July 29, 2025
- 0
पेन्ह । कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट ने थाईलैंड के साथ चल रहे सीमा विवाद में युद्धविराम की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों […]
लाखों मुस्लिमों के निष्कासन की अफवाहों पर यूके में चिंता
- News Excellent
- December 15, 2025
- 0
हाल ही में, ब्रिटेन से लाखों मुसलमानों के निष्कासन की अफवाहों और दावों पर चिंता जताई गई है, जिसका सीधा असर भारतीय उपमहाद्वीप से जुड़े […]