सीतापुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग NH-43 पर रविवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. काम से लौट रहे बाइक सवार मजदूरों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार तीनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. यह दुर्घटना सीतापुर थाना क्षेत्र में हुई है. जानकारी के मुताबिक, लखनपुर गुमगा निवासी मृतक विनोद पैकरा अपने अन्य साथी के साथ रायगढ़ में काम के सिलसिले में गए थे. जहां से तीनों वापस लौट रहे थे. इस दौरान काराबेल पुल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे के बाद दो व्यक्ति सड़क पर बुरी तरह जा गिरे और एक दूर फेंका गया. हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई है. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
Related Posts
कुछ बोलने से पहले कई बार सोचना चाहिए, ऐसा न हो कि सामने वाला आपसे ज्यादा अनुभवी हो: साध्वी हंसकीर्ति श्रीजी
- News Excellent
- July 20, 2025
- 0
रायपुर। दादाबाड़ी में आत्मोत्थान चातुर्मास 2025 के अंतर्गत चल रहे प्रवचन श्रृंखला में परम पूज्य श्री हंसकीर्ति श्रीजी म.सा. ने धर्मरत्न प्रकरण ग्रंथ का पठन […]
दो पीढ़ियों ने फोटोग्राफी में जलवे बिखेरे… 20 वीं तात्कालिक राजकीय फोटोग्राफी स्पर्धा -2025 में प्रकृति को कैमरे में कैद किया
- News Excellent
- August 26, 2025
- 0
रायपुर. महाकोशल कला परिषद ,रायपुर ,राजकुमार कालेज, ईशरे रायपुर चेप्टर, अग्रवाल युवती मंडल के द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस के पखवाड़ा पर राजकुमार कॉलेज परिसर में […]
मुख्यमंत्री साय का संकल्प: छत्तीसगढ़ बनेगा देश का मॉडल राज्य
- News Excellent
- July 29, 2025
- 0
रायपुर 28 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार ने बीते डेढ़ वर्षों में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनका […]