रायपुर। कलेक्टर एवं रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में आज आयोजित जिला रेडक्रॉस सोसायटी की सामान्य सभा बैठक में 20 सदस्यीय प्रबंध समिति का गठन किया गया। बैठक में प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा सोसाइटी के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मतदान किया गया। इस चुनाव में जिला पंचायत के सभापति श्री राजू शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी सत्यनारायण पांडे को दो मतों से हराकर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन के पद पर विजय प्राप्त की। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. प्रीति नारायण ने मनी मुक्ता पाटील को 8 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद के लिए श्रीमती पल्लवी पांडे ने मोहन सिंह छावड़ा को 8 मतों से पराजित किया। राज्य प्रतिनिधि के पद के लिए डॉ. ए फरिश्ता ने श्री अवघड राजेश बाबा को 16 मतों से हराया। चुनाव परिणाम के बाद सभी विजयी प्रत्याशियों और प्रबंधन समिति के सदस्यों को कलेक्टर ने शपथ दिलाई। प्रबंध समिति के चयन के लिए कुल 51 मत पड़े, जिनमें से एक मत कारणवश निरस्त किया गया। इस चुनाव में 29 सदस्य प्रबंध समिति के लिए दावेदार थे, जिनमें से 20 को चुना गया। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने इस अवसर पर विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रबंध समिति के सदस्य सोसाइटी के विस्तार के लिए योजना बनाएं और हर सदस्य को कम से कम 10 लोगों को आजीवन सदस्यता दिलाने का कार्य करें। इसके अलावा संरक्षक सदस्य बनाने की दिशा में भी प्रयास करें। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप सहित सोसाइटी के सदस्य मौजूद थे।
Related Posts
पहली बार : मैनपुर के दुर्गम वनांचल डुमरपड़ाव से जागड़ा तक पक्की सड़क का निर्माण
- News Excellent
- January 15, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल और संवेदनशीलता नेतृत्व में गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के नक्सल प्रभावित दुर्गम वनांचल क्षेत्रों में पक्की सड़क निर्माण […]
छत्तीसगढ़ में बदल रहा है बस्तर, भय से भरोसे की ओर: साय
- News Excellent
- March 30, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिले में एक साथ 50 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर सुरक्षाबलों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ […]
चार ट्रेनें इन दिनों रहेगी कैंसिल, जानें कौन सा है ट्रेन
- News Excellent
- July 31, 2025
- 0
रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में पूर्व तटीय रेलवे […]