रायपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। 16 जनवरी को मुखबीर की सूचना पर ग्राम नरदहा में आरोपी आशुतोष उर्फ अमन साहू के कब्जे से 490 पाव देशी मदिरा मसाला कुल 88.20 बल्क लीटर एवं राहुल साहू के द्वारा दो पहिया वाहन से अवैध मदिरा परिवहन करते हुए उसके कब्जे से 170 पाव देशी मदिरा मसाला कुल 30.60 बल्क लीटर मदिरा जब्त किया गया। इसी प्रकार रायपुर-अभनपुर मार्ग में नाका लगाकर भीम सतनामी पिता देवचरण सतनामी निवासी नवापारा थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर के संदिग्ध दो पहिया वाहन सीजी 04 एचएक्स 8347 की तलाशी लेने पर वाहन के सामने पान पराग के थैला में भरी 140 पाव देशी मदिरा मसाला कुल 25.20 बल्क लीटर मदिरा जप्त किया जाकर आरोपियों को आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) एवं 59 (क) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री टेक बहादूर कुर्रे, आबकारी उप निरीक्षक श्री प्रकाश देशमुख, सुश्री नीलम स्वर्णकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Related Posts
नगरीय निकायों के पेंशनर्स के महंगाई राहत में वृद्धि, 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी
- News Excellent
- January 17, 2025
- 0
रायपुर. राज्य शासन ने नगरीय निकायों के पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स के महंगाई राहत में वृद्धि की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सातवें […]
सकल जैन समाज ने 84 लाख जीवायोनि से की क्षमायाचना
- News Excellent
- September 7, 2025
- 0
रायपुर । जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में श्वेतांबर दिगम्बर परम्परा के पर्युषण पर्व पश्चात सकल जैन समाज ने 84 लाख जीवायोनि से मन वचन […]
महतारी वंदन योजना : 17वीं किश्त की 647 करोड़ रुपये हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर
- News Excellent
- July 1, 2025
- 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आज एक तारीख को माह जुलाई 2025 की सत्रहवीं किश्त का भुगतान जारी कर दिया गया। […]