रायगढ़.: जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है. खरसिया में अवैध शराब की तस्करी करते दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से लाखों का अवैध मदिरा बरामद किया गया है. आरोपियों ने तस्करी के लिए उत्तरप्रदेश राज्य के नंबर प्लेट वाले कंटेर वाहन का इस्तेमाल किया था. जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाइवे 49 पर सक्ती की तरफ से एक कंटेनर वाहन (UP 78 DN 3531) को पुलिस स्टाफ ने रोकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने वाहन की दिशा बदलकर तेजी से छाल की ओर भगाने लगा. पुलिस ने संदेह होने पर पीछा किया, जिसके बाद कंटेनर चालक ने ग्राम देहजरी स्थित बिल्लू पेट्रोल पंप के आगे वाहन को सड़क किनारे उतारा तो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें भारी मात्रा में शराब रखी हुई थी. दो लोगों को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में आरोपियों ने खुद को मुरादाबाद, यूपी निवासी मोहम्मद अजीम और सुमित चौधरी बताया.
Related Posts
होटल शुभ पैलेस में रेड, 11 जुआरी दबोचे गए
- News Excellent
- April 1, 2025
- 0
रायपुर। होटल शुभ पैलेस में गंज पुलिस ने रेड मारकर 11 जुआरी गिरफ्तार किए है, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त […]
आईएनएस तमाल ने इटली में नेपल्स बंदरगाह की यात्रा पूरी की
- News Excellent
- August 18, 2025
- 0
दिल्ली। भारतीय नौसेना ने नवीनतम व अत्याधुनिक युद्धक क्षमताओं से लैस युद्धपोत आईएनएस तमाल ने भारत आने के दौरान 13-16 अगस्त, 2025 तक इटली में […]
राज्य बजट में दिया गया वेयरहाउस को इंडस्ट्री का दर्जा
- News Excellent
- March 21, 2025
- 0
जयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को वेयरहाउस एसोसिएशन ऑफ राजस्थान द्वारा होटल मैरियट में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने […]