रायपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा राजधानी शहर में तैयारियां तेज गति से प्रगति पर है. आज इस क्रम में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा ने नगर निगम जोन 9 क्षेत्र में जोन प्रभारी अधिकारी के तौर पर सहायक अभियंता स्वच्छ भारत मिशन जोन नोडल अधिकारी सैय्यद जोहेब, जोन स्वास्थ्य अधिकारी उमेश नामदेव की उपस्थिति में जोन क्षेत्र में अवन्ति विहार कॉलोनी मुख्य मार्ग, सुलभ शौचालय, तालाब की सफाई का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया एवं अच्छी सफाई के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए. उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा ने तेलीबांधा चौक बाजार के समीप नगर निगम जोन 9 द्वारा विकसित जीवीपी में सेल्फी पॉइंट विकसित करने का निर्देश दिया. वहाँ नगर निगम द्वारा पूर्व में लोगों द्वारा डाले जा रहे कचरे की पूर्ण सफाई करवाकर उसे सुन्दर विकसित पॉइंट बनाया जा चुका है. अब वहाँ सेल्फी पॉइंटशीघ्र विकसित किये जाने का कार्य नगर निगम जोन 9 द्वारा किया जायेगा. उपायुक्त ने तेलीबांधा में सड़क पर लग रहे बाजार को भीतर बनाये गए शेड में शीघ्र व्यवस्थित किये जाने आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैँ.
Related Posts
पूंजीगत व्यय के सदुपयोग में छत्तीसगढ़ ने देश में बनाई अलग पहचान, केंद्र सरकार ने की सराहना
- News Excellent
- January 15, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी जनहितैषी नीतियों एवं कार्यक्रमों से न केवल प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान […]
तेज हवाओं के बीच ढोढरीकला में अचानक उतरा मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर, ग्रामीणों से संवाद, सुनी समस्याएं
- News Excellent
- May 21, 2025
- 0
रायपुर। तेज हवाओं के बीच आज एक हेलिकाप्टर अचानक बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की जनपद पंचायत शंकरगढ़ की ग्राम पंचायत हरगवां के ढोढरीकला, कोरवाटोली नवापारा में उतरा। […]
एसएसपी के सख्त निर्देश : क्लब, पब और बारों में युवतियों को फ्री में शराब परोसने पर मनाही
- News Excellent
- June 7, 2025
- 0
रायपुर. राजधानी रायपुर के नाइट क्लब्स अब महिलाओं के लिए फ्री एंट्री और फ्री शराब (शॉट्स) की सुविधा नहीं देंगे. शहर में बढ़ते पार्टी कल्चर […]