रायपुर – आज राजधानी शहर रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे ने नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के प्रथम तल पर स्थित महापौर कार्यालयीन कक्ष में मधुर शंख ध्वनि के मध्य अपना पदभार सम्हाल लिया है. आज निगम मुख्यालय भवन पहुंचने पर महापौर ने भूतल पर स्थित प्रथम पूज्य देव श्री गणेश की मूर्ति का पूजन कर उनके श्रीचरणों में विनम्र प्रार्थना की और महापौर कक्ष पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया. नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चौबे को पदभार ग्रहण करने पर महापौर चेम्बर में पहुंचकर बुके प्रदत्त कर नगर निगम के पूर्व सभापति श्री संजय श्रीवास्तव, श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री सुभाष तिवारी, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर,पूर्व अध्यक्ष श्री जयन्ती भाई पटेल, श्री अशोक पाण्डेय, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती शताब्दी पाण्डेय, नगर निगम रायपुर के नवनिर्वाचित पार्षद सर्वश्री सूर्यकान्त राठौड़, मनोज वर्मा, अमर गिदवानी, महेन्द्र खोडियार, संतोष साहू, गोपेश साहू, भोलाराम साहू, अवतार भारती बागल, मुरली शर्मा, गज्जू साहू, श्रीमती सरिता आकाश दुबे, श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, श्रीमती पुष्पा रोहित साहू, श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, सामाजिक कार्यकर्त्ता सुश्री चन्नी वर्मा, पूर्व पार्षद श्री गोपी साहू, जनप्रतिनिधि वार्ड पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण, सामाजिक कार्यकर्त्तागण, महिलाएं, विशिष्टजन, गणमान्यजन, नवयुवकगण, आमजन बड़ी संख्या में पहुंचे और नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चौबे को निगम मुख्यालय भवन में कार्यभार ग्रहण करने पर बुके प्रदत्त कर हार्दिक शुभकामनायें दीं.
Related Posts
एमएमआई नारायणा अस्पताल ने दो दिन की नवजात बच्ची की जीवनरक्षक हृदय सर्जरी कर रचा इतिहास
- News Excellent
- June 9, 2025
- 0
रायपुर, 6 जून 2025 — एमएमआई नारायणा अस्पताल, रायपुर के डॉक्टरों ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ की सबसे छोटी और सबसे कम […]
बस्तर का हर गांव बनेगा आपका अच्छा गांव : CM साय
- News Excellent
- July 17, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत राजधानी रायपुर के भ्रमण पर आए बीजापुर […]
लुत्ती बांध के टूटने पर जताई गहरी नाराज़गी, दुबारा इस तरह की गलती नहीं की जाएगी बर्दाश्त – मुख्यमंत्री श्री साय
- News Excellent
- September 5, 2025
- 0
रायपुर, 04 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर–रामानुजगंज जिले में स्थित लुत्ती बांध के टूटने की घटना पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की। […]