मुंबई। अभिनेता सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का मुंबई-नागपुर हाइवे पर आज भीषण एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें उनको चोटें आई हैं। अब उनकी हालत पर अभिनेता सोनू सूद ने जानकारी साझी की है। सोनू सूद ने पत्नी की हालत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि “अब वह ठीक हैं। भगवान की कृपा से बच गई हैं। ओम साई राम।”जानकारी के मुताबिक, सोनाली सूद का एक्सिडेंट सोमवार देर रात को नागपुर में हुआ था। वो अपनी बहन के बेटे और एक अन्य महिला के साथ कहीं जा रही थीं। जानकारी के मुताबिक, उनकी कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। हालांकि, किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं हैं। घटना एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कार के आगे का हिस्सा काफी बुरी तरह डैमेज हुआ है।
Related Posts
चिंगरापगार झरना में बढ़ी पर्यटकों की संख्या, आकर्षण का केंद्र
- News Excellent
- July 10, 2025
- 0
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चिंगरापगार झरना बरसात के मौसम में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। गरियाबंद से नजदीक नेशनल हाईवे […]
कलिंगा विश्वविद्यालय (केयू) और पर्यावरण एवं ऊर्जा विकास केंद्र के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर
- News Excellent
- April 16, 2025
- 0
रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय और पर्यावरण एवं ऊर्जा विकास केंद्र (CEED) ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। कलिंगा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित हस्ताक्षर समारोह में […]
केंद्र ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग के कार्यों को सराहा, दो माह में 900 से अधिक रेन वाटर पिट तैयार
- News Excellent
- January 11, 2025
- 0
रायपुर। नगर निगम रायपुर ने बारिश केे मौसम में व्यर्थ बह जाने वाले जल को संचित करने व इससे भू-जल स्तर को बढ़ावा देने के […]