मुंबई। अभिनेता सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का मुंबई-नागपुर हाइवे पर आज भीषण एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें उनको चोटें आई हैं। अब उनकी हालत पर अभिनेता सोनू सूद ने जानकारी साझी की है। सोनू सूद ने पत्नी की हालत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि “अब वह ठीक हैं। भगवान की कृपा से बच गई हैं। ओम साई राम।”जानकारी के मुताबिक, सोनाली सूद का एक्सिडेंट सोमवार देर रात को नागपुर में हुआ था। वो अपनी बहन के बेटे और एक अन्य महिला के साथ कहीं जा रही थीं। जानकारी के मुताबिक, उनकी कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। हालांकि, किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं हैं। घटना एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कार के आगे का हिस्सा काफी बुरी तरह डैमेज हुआ है।
Related Posts
रायपुर के वार्डों के मतदान केंद्रों में ईव्हीएम मशीनों का प्रदर्शन, मतदाताओं ने जाना मतदान का तरीका
- News Excellent
- February 2, 2025
- 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग और रायपुर जिला निर्वाचन कार्यालय के निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर के जोन कमिश्नरों द्वारा रायपुर जिला कलेक्टर एवं […]
Suryakiran Air Show Raipur 2025: रायपुर में 5 नवंबर को सूर्यकिरण एयर शो, फ्लाइट्स पर असर, राज्योत्सव समापन पर 1 लाख दर्शकों के जुटने की उम्मीद
- News Excellent
- November 3, 2025
- 0
छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 के समापन अवसर पर राजधानी रायपुर में Suryakiran Air Show Raipur 2025 आयोजित होगा। भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) की प्रसिद्ध […]
CM ने दिए निर्देश : मनरेगा को दूसरी योजनाओं से जोड़कर ग्रामीण विकास में लाएंगे तेजी
- News Excellent
- February 27, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद की बैठक विधानसभा परिसर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक […]