रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा, जोन 10 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के निर्देशानुसार जोन 10 राजस्व विभाग की टीम द्वारा जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल के नेतृत्व में बड़े बकायादारों द्वारा बकाया राशि अदा नहीं किये जाने के कारण सीलबन्द की कार्यवाही की गयी है. सहायक राजस्व अधिकारी ने जानकारी दी है कि आज नगर निगम जोन 10 राजस्व विभाग की टीम द्वारा वार्ड नम्बर 53 के देवपुरी क्षेत्र में बड़े बकायादारों की सम्पतियों पर सीलबंद की कार्यवाही की गयी है.अनूप अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, एकता अग्रवाल देवपुरी स्थित ट्रेक्टर डीलर व्यवसायिक उपयोगकर्त्ता भूमि, नवीन सिंघानिया, नीतू,नवीन, उर्मिला, राजकुमार, प्रवीण, वर्ष 2016-17 से 2024-25 तक बकाया राशि 32 लाख 94 हजार 675 रूपये का बकाया अदा नहीं करने पर 5 गोडाउन को सीलबंद करने कार्यवाही की गयी है.हरीश अग्रवाल, हरिनारायण अग्रवाल द्वारा टाइल्स फैक्ट्री टिसाफऱ,सचिन इंटरप्राइजेस, जलाराम इंटर प्राइजेस द्वारा खिलौना फैक्ट्री का बकाया अदा नहीं किये जाने पर सीलबंद की कार्यवाही की गयी है.
Related Posts
विष्णु के सुशासन में प्रोजेक्ट छांव में शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सेहत का विशेष ख्याल
- News Excellent
- August 31, 2025
- 0
एक ही छत के नीचे शासकीय कर्मियों को इलाज मिलना सुशासन का नया मॉडल: सचिव राहुल भगत धरातल पर नवाचार के कार्य समाज के लिए […]
ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा योजनाओं को गति, क्रेडा की उच्च स्तरीय बैठक में तय हुए दिशा-निर्देश
- News Excellent
- September 18, 2025
- 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण (क्रेडा) के सभाकक्ष में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में क्रेडा अध्यक्ष एवं सीईओ ने क्रेडा द्वारा क्रियान्वित की […]
छोटे व्यापारियों को मिलेगा प्रोत्साहन: दस साल से अधिक लंबित 25 हजार रुपये तक की वैट देनदारियां खत्म होंगी
- News Excellent
- July 12, 2025
- 0
40 हजार से अधिक व्यापारियों को मिलेगा लाभ, 62 हजार से अधिक मामलों में मुकदमेबाजी कम होगी रायपुर। छत्तीसगढ़ में छोटे व्यापारियों को अपना व्यवसाय […]