रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा, जोन 10 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के निर्देशानुसार जोन 10 राजस्व विभाग की टीम द्वारा जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल के नेतृत्व में बड़े बकायादारों द्वारा बकाया राशि अदा नहीं किये जाने के कारण सीलबन्द की कार्यवाही की गयी है. सहायक राजस्व अधिकारी ने जानकारी दी है कि आज नगर निगम जोन 10 राजस्व विभाग की टीम द्वारा वार्ड नम्बर 53 के देवपुरी क्षेत्र में बड़े बकायादारों की सम्पतियों पर सीलबंद की कार्यवाही की गयी है.अनूप अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, एकता अग्रवाल देवपुरी स्थित ट्रेक्टर डीलर व्यवसायिक उपयोगकर्त्ता भूमि, नवीन सिंघानिया, नीतू,नवीन, उर्मिला, राजकुमार, प्रवीण, वर्ष 2016-17 से 2024-25 तक बकाया राशि 32 लाख 94 हजार 675 रूपये का बकाया अदा नहीं करने पर 5 गोडाउन को सीलबंद करने कार्यवाही की गयी है.हरीश अग्रवाल, हरिनारायण अग्रवाल द्वारा टाइल्स फैक्ट्री टिसाफऱ,सचिन इंटरप्राइजेस, जलाराम इंटर प्राइजेस द्वारा खिलौना फैक्ट्री का बकाया अदा नहीं किये जाने पर सीलबंद की कार्यवाही की गयी है.
Related Posts
जम्मू में आतकियों ने पर्यटकों पर की अंधाधुंध गोलीबारी, रायपुर के बड़े कारोबारी को भी गोली लगने की खबर
- News Excellent
- April 22, 2025
- 0
रायपुर. जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. वहां पर पर्यटकों को गोली मारे जाने की खबर सामने आई है. जिसमें रायपुर […]
रायपुर रेलवे स्टेशन में चेकिंग अभियान, अपराधियो पर गुप्त निगरानी
- News Excellent
- April 28, 2025
- 0
रायपुर। रेलवे स्टेशन रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था हेतु सहायक सुरक्षा आयुक्त/रे.सु.ब./रायपुर- 2 के साथ रेलवे रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर के अधिकारी व बल सदस्य […]
आयुष्मान योजना गरीब एवं मध्यम वर्ग के नागरिकों के लिए सहायक, इससे उन्हें उपचार के लिए अस्पताल का चुनाव करने मिलता है विकल्पः स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया
- News Excellent
- September 16, 2025
- 0
रायपुर, 15 सितंबर 2025/ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत आज सोमवार को न्यू सर्किट हाउस, […]