रायपुर। सम्पूर्ण नगर पालिक निगम रायपुर के परिक्षेत्र में चैट्रीचन्द्र पर्व 30 मार्च 2025 को मांस – मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से चैट्रीचन्द्र पर्व दिनांक 30 मार्च 2025 को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस – मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है। चैट्रीचन्द्र पर्व दिनांक 30 मार्च 2025 को किसी भी दुकान में मांस – मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस – मटन जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी। चैट्रीचन्द्र पर्व 30 मार्च 2025 को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस- मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने – अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों के मांस – मटन की दुकानों का सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे।
Related Posts
‘मन की बात’ में बिल्हा की मातृशक्ति का उल्लेख, छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति की स्वच्छता पहल को राष्ट्रीय मंच पर मिली पहचान
- News Excellent
- July 27, 2025
- 0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया। […]
मोटरसाइकिल, कार और बसों पर जीएसटी घटाकर 18 प्रतिशत और ट्रैक्टरों पर 5 प्रतिशत
- News Excellent
- September 13, 2025
- 0
दिल्ली। केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में सड़क परिवहन और ऑटोमोबाइल क्षेत्र के लिए जीएसटी दरों […]
रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री का बहनों को उपहार, उज्ज्वला योजना के तहत ₹300 प्रति सिलेंडर की सब्सिडी रहेगी जारी
- News Excellent
- August 9, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत प्रति LPG सिलेंडर पर ₹300 की सब्सिडी को वित्त वर्ष 2025-26 तक जारी रखने […]