जांजगीर-चांपा जिला के नवागढ़ पुलिस ने 6 मार्च को शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में खुलासा हुआ है कि शराब में जहर मिलाया गया था, जिसे पीने के बाद दो लोगों की मौत हुई थी। बदले की आग में झुलस रहे आरोपी रामगोपाल खूंटे ने शराब में जहर मिलाया था। सुंदर लाल कुर्रे को मारने के लिए शराब में जहर मिलाया गया था और आरोपी को हिरासत ले लेकर पूछताछ की। आरोपी ने सुंदर लाल के द्वारा उस शराब को पीने से इनकार करने की जानकारी दी और पास में बैठे सीता राम खूंटे और रोहित तेंदुलकर को जहरीला शराब देना और उसके पीने से मौत होना पाया पुलिस ने आरोपी राम गोपाल खूंटे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देख हुए नवागढ़ पुलिस ने ग्रामीणों से मृतकों की किसी से दुश्मनी के विषय में पूछताछ की। गहन पूछताछ में पुलिस को खास जानकारी मिली और गांव के ही राम गोपाल खूंटे को हिरासत में लिया और पूछताछ की। आरोपी ने कहा कि वह सुंदर लाल को मारना चाहता था और इसके लिए उसने शराब में जहर मिलाया था लेकिन उसे सुंदर लाल के बजाय सीताराम और रोहित ने पी लिया।
Related Posts
प्रेम, शादी फिर सात फेरे का खौफनाक अंत, चरित्र शक पर पत्नी को उतारा मौत के घाट
- News Excellent
- June 11, 2025
- 0
धमतरी जिले में संदेह और शक ने एक नवविवाहित महिला की जान ले ली। शादी के महज तीन महीने बाद ही पति ने पत्नी की […]
रिटायर्ड स्वास्थ्य पर्यवेक्षक भरतराम साहू ने लिया संपूर्ण देहदान का संकल्प, समाज के लिए बने प्रेरणा स्रोत
- News Excellent
- September 8, 2025
- 0
रायपुर। मैं मरणोपरांत मेडिकल के छात्र-छात्राओं के परिक्षण में काम आ सकूं इस आशा के साथ सेवानिवृत्त स्वास्थ्य पर्यवेक्षक भरतराम साहू ने “प्रोजेक्ट दधीचि” के […]
कैंसर उपचार की दिशा में उम्मीद की नई किरण, पाइपेक तकनीक से शुरू हुई उपचार सुविधा की शुरुआत
- News Excellent
- January 15, 2025
- 0
रायपुर. प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार सशक्तिकरण हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के अथक प्रयासों […]