सीतापुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग NH-43 पर रविवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. काम से लौट रहे बाइक सवार मजदूरों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार तीनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. यह दुर्घटना सीतापुर थाना क्षेत्र में हुई है. जानकारी के मुताबिक, लखनपुर गुमगा निवासी मृतक विनोद पैकरा अपने अन्य साथी के साथ रायगढ़ में काम के सिलसिले में गए थे. जहां से तीनों वापस लौट रहे थे. इस दौरान काराबेल पुल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे के बाद दो व्यक्ति सड़क पर बुरी तरह जा गिरे और एक दूर फेंका गया. हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई है. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
Related Posts
नवा रायपुर में दिखेगी ब्रिटिश कालीन जनजाति विद्रोह की झांकी
- News Excellent
- February 5, 2025
- 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण की स्मृति में नवा रायपुर में पुरखौती मुक्तांगन के समीप निर्माणाधीन जनजातीय संग्रहालय का 70 […]
वन टाइम सेटलमेंट योजना-2 बनी गेम चेंजर, पिछले 6 माह में हुई 2230 संपत्तियों की बिक्री
- News Excellent
- September 10, 2025
- 0
रायपुर. छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों को सुविधा युक्त आवास का सपना छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल पूरा कर […]
राजिम कुंभ कल्प 2025 : नए मेला स्थल पर भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर
- News Excellent
- February 2, 2025
- 0
छत्तीसगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था के केंद्र राजिम कुंभ कल्प 2025 के भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। इस वर्ष नए मेला स्थल […]