कांकेर। नक्सलियों के खिलाफ मोर्चा संभाल रहे जवानों पर सर्चिंग से वापस लौटते समय बिजली की तार टूट कर गिर गई. तार की चपेट में आने से जा रहे दो जवान झुलस गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है.जानकारी के अनुसार, डीआरजी के दो जवान धर्मेंद्र सोरी और संजय गढ़पायले सर्चिंग के बाद बाइक से वापस लौट रहे थे, रास्ते में बिजली की तार टूटकर बाइक में फंस गई. तार से बह रहे करंट की वजह से दोनों जवान झुलस गए, जिनमें से धर्मेंद्र सोरी का हाथ काफी झुलस गया है. वहीं संजय गढ़पायले की हालत सामान्य बताई जा रही है.जवानों के झुलसने की सूचना मिलने पर अंतागढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष बंसोड उनकी स्थिति जानने अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. घायल जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया. फिलहाल, दोनों घायल जवानों का अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है.
Related Posts
हिमाचल प्रदेश में झमाझम बारिश, भारी बारिश से तबाही, जीवानाला में फटा बादल
- News Excellent
- June 25, 2025
- 0
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में झमाझम बारिश का दाैर जारी है। कुल्लू जिले में बुधवार दोपहर बाद भारी बारिश से तबाही हुई है। सैंज […]
गर्मी से राहत : कई जिलों में आज भी बारिश, तेज हवा और गरज-चमक की संभावना
- News Excellent
- May 7, 2025
- 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश, तेज हवा और […]
भारतीय संस्कृति का प्रतीक है स्वदेशी मेला : रमन सिंह
- News Excellent
- January 3, 2025
- 0
रायपुर । शहर के साइंस कॉलेज मैदान में विगत आठ दिनों से चल रहे स्वदेशी मेला का समापन शुक्रवार को हो गया । समापन समारोह […]