कांकेर। नक्सलियों के खिलाफ मोर्चा संभाल रहे जवानों पर सर्चिंग से वापस लौटते समय बिजली की तार टूट कर गिर गई. तार की चपेट में आने से जा रहे दो जवान झुलस गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है.जानकारी के अनुसार, डीआरजी के दो जवान धर्मेंद्र सोरी और संजय गढ़पायले सर्चिंग के बाद बाइक से वापस लौट रहे थे, रास्ते में बिजली की तार टूटकर बाइक में फंस गई. तार से बह रहे करंट की वजह से दोनों जवान झुलस गए, जिनमें से धर्मेंद्र सोरी का हाथ काफी झुलस गया है. वहीं संजय गढ़पायले की हालत सामान्य बताई जा रही है.जवानों के झुलसने की सूचना मिलने पर अंतागढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष बंसोड उनकी स्थिति जानने अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. घायल जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया. फिलहाल, दोनों घायल जवानों का अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है.
Related Posts
नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक मोड़ पर छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री साय
- News Excellent
- March 29, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली में आज सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को […]
सीएम साय से मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ डॉ. अंजली पवार ने की भेंट
- News Excellent
- July 13, 2025
- 0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ 2025 डॉ. अंजली पवार ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय […]
छत्तीसगढ़ में अब केवल अधिकृत पोर्टल से ही भरें आरटीओ ई-चालान
- News Excellent
- September 5, 2025
- 0
परिवहन विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहन से संबंधित किसी भी आरटीओ ई- चालान का भुगतान केवल […]