रायपुर। केन्द्र की अमृत मिशन योजना के अंतर्गत एनयूएलएम के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के अंतर्गत 29 महिला स्वसहायता समूहों की स्वच्छता दीदियाँ राजधानी शहर नगर निगम क्षेत्र को हरीतिमायुक्त बनाने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने जा रही हैँ. आज नगर निगम मुख्यालय भवन में महापौर मीनल चौबे ने एमआईसी सदस्य भोलाराम साहू, खेम कुमार सेन सहित उपायुक्त जसदेव सिंह बाबरा, एनयूएलएम की प्रभारी अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही, एनयूएलएम सिटी मिशन प्रबंधन इकाई की मिशन मैनेजर सुषमा मिश्रा, सरिता सिन्हा, कोमल भल्ला भटनागर, 29 समूहों की महिलाओं की उपस्थिति में प्रत्येक समूह की 3 स्वच्छता दीदियों को गार्डन कीट प्रदत्त किये. 3-3 महिलाएं प्रत्येक लोकेशन पर पौधरोपण हेतु पानी की उपलब्धता, सफाई, सुरक्षा हेतु फैंसिंग की व्यवस्था साइट पर देखेंगी, ताकि लगाए गए प्रत्येक पौधे वृक्ष में परिवर्तित होकर राजधानी शहर को हरियाली से युक्त बनाने में समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से सहायक सिद्ध हों. महापौर मीनल चौबे ने समूहों की स्वच्छता दीदियों को गार्डन कीट प्रदत्त की और रायपुर को हरियाली से युक्त करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अच्छी तरह निर्वहन करने का संकल्प लेकर समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से कार्य करने की अपील की.
Related Posts
छत्तीसगढ़ में व्यापार और वाणिज्य को मिलेगी नई गति, माल एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2025 पारित
- News Excellent
- July 31, 2025
- 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पारित माल एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2025, राज्य में व्यापार एवं वाणिज्य को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने की दिशा […]
राज्यपाल की पहल से हुआ ऐतिहासिक चुनाव, छत्तीसगढ़ में रेड क्रॉस सोसाइटी का नया अध्याय
- News Excellent
- April 15, 2025
- 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सामाजिक और मानवीय सेवा के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा गया है। राज्यपाल रमेन डेका की प्रेरणादायी पहल पर पहली बार […]
मुख्यमंत्री साय ने किया मंत्रालय के पंचम तल में नवीन सभागार का लोकार्पण
- News Excellent
- June 30, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन के सेक्रेटरी ब्लॉक के पंचम तल पर निर्मित नवीन सभागार का लोकार्पण किया। […]