रायपुर। केन्द्र की अमृत मिशन योजना के अंतर्गत एनयूएलएम के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के अंतर्गत 29 महिला स्वसहायता समूहों की स्वच्छता दीदियाँ राजधानी शहर नगर निगम क्षेत्र को हरीतिमायुक्त बनाने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने जा रही हैँ. आज नगर निगम मुख्यालय भवन में महापौर मीनल चौबे ने एमआईसी सदस्य भोलाराम साहू, खेम कुमार सेन सहित उपायुक्त जसदेव सिंह बाबरा, एनयूएलएम की प्रभारी अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही, एनयूएलएम सिटी मिशन प्रबंधन इकाई की मिशन मैनेजर सुषमा मिश्रा, सरिता सिन्हा, कोमल भल्ला भटनागर, 29 समूहों की महिलाओं की उपस्थिति में प्रत्येक समूह की 3 स्वच्छता दीदियों को गार्डन कीट प्रदत्त किये. 3-3 महिलाएं प्रत्येक लोकेशन पर पौधरोपण हेतु पानी की उपलब्धता, सफाई, सुरक्षा हेतु फैंसिंग की व्यवस्था साइट पर देखेंगी, ताकि लगाए गए प्रत्येक पौधे वृक्ष में परिवर्तित होकर राजधानी शहर को हरियाली से युक्त बनाने में समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से सहायक सिद्ध हों. महापौर मीनल चौबे ने समूहों की स्वच्छता दीदियों को गार्डन कीट प्रदत्त की और रायपुर को हरियाली से युक्त करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अच्छी तरह निर्वहन करने का संकल्प लेकर समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से कार्य करने की अपील की.
Related Posts
बिलासपुर हाईकोर्ट ने पदोन्नति में TET की अनिवार्यता पर मांगी सरकार की राय; सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद नियम स्पष्ट न होने से शिक्षकों में अनिश्चितता
- News Excellent
- November 19, 2025
- 0
रायपुर/बिलासपुर (19 नवंबर 2025) – छत्तीसगढ़ के हजारों शिक्षकों की पदोन्नति को लेकर बनी अनिश्चितता की स्थिति अब बिलासपुर हाईकोर्ट पहुँच गई है। शिक्षक पात्रता […]
बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ आयोग ने 6 विश्वविद्यालयों के साथ किया समझौता
- News Excellent
- December 10, 2025
- 0
छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने प्रदेश में बाल अधिकारों के संरक्षण और बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में एक […]
ओपी चौधरी पहुंचे महापौर प्रत्याशी के चाय दुकान और बनाये खुद के हाथों से चाय
- News Excellent
- February 3, 2025
- 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चारों तरफ नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का शोर है। इसी बीच आज रायगढ़ नगर निगम के भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान […]