हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कलखर क्षेत्र में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। हादसा सोमवार सुबह करीब 9 बजे के आसपास हुआ। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार यात्रियों की संख्या अधिक थी। बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद ली गई। कुछ गंभीर घायलों को मंडी अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और राहत कार्यों में जुटीं।
Related Posts
बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स : प्रियंका बैठे नजर आई निक जोनस के गोद में, शेयर की फोटो
- News Excellent
- June 24, 2025
- 0
बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की हर अपडेट जानने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. एक्ट्रेस भी अपने […]
शैलेंद्र नगर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से गूंजा देशभक्ति का स्वर, तिरंगे के रंगों से सजे घर
- News Excellent
- August 15, 2025
- 0
रायपुर. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी रायपुर के शैलेंद्र नगर में देशभक्ति का उत्सव पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानमंत्री श्री […]
जीएसटी दरों में सुधार : प्रमुख खाद्य पदार्थ कर-मुक्त
- News Excellent
- September 9, 2025
- 0
दिल्ली। जीएसटी परिषद ने 3 सितंबर, 2025 को अपनी 56वीं बैठक में जीएसटी कर दरों में बदलाव से संबंधित सिफारिशें की हैं। इसके तहत व्यक्तियों, […]