हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कलखर क्षेत्र में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। हादसा सोमवार सुबह करीब 9 बजे के आसपास हुआ। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार यात्रियों की संख्या अधिक थी। बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद ली गई। कुछ गंभीर घायलों को मंडी अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और राहत कार्यों में जुटीं।
Related Posts
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश पर मौसम विभाग का अलर्ट
- News Excellent
- August 27, 2025
- 0
जम्मू-कश्मीर में हो रही लगातार बारिश के कारण भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने लोगों को अलर्ट किया है। मौसम विभाग ने बुधवार को पूरे […]
एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले बदमाश एनकाउंटर में ढेर
- News Excellent
- September 18, 2025
- 0
गाजियाबाद। बरेली में पिछले दिनों एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों बदमाशों को गाजियाबाद में हुए एनकाउंटर में पुलिस ने ढेर […]
राजस्थान में बना देश का तीसरा अक्षरधाम मंदिर
- News Excellent
- September 26, 2025
- 0
जोधपुर। राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर में बीएपीएस (BAPS) स्वामीनारायण मंदिर का गुरुवार को उद्घाटन किया गया। यह भव्य मंदिर अब भक्ति, शांति […]