रायपुर। आज रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता सहित रायपुर नगर निगम जोन 8 के नगर निवेश विभाग के अन्य सम्बंधित निगम अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 हीरापुर जरवाय क्षेत्र अंतर्गत वाशु लॉजिस्टिक पार्क मेसर्स सी के डेवलपर्स प्रो स्वप्निल अग्रवाल पिता चंद्र कुमार अग्रवाल द्वारा बिना कॉलोनी विकास अनुज्ञा लिए तथा बिना नगर पालिक निगम रायपुर से कॉलोनी विकास अनुमति के लगभग 60 एकड़ भूमि में खसरा नंबर 2/24-39-45-46-66-74, 4/3, 5/2, 6/4, 7/4, 10/2-3-4, 12/1-3, 15/6-11, 16/2 पर अवैध प्लाटिंग की गयी थी, जिसे रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 की नगर निवेश विभाग की टीम ने जेसीबी ,पोकलेन मशीन की सहायता से स्थल पर किये गए अवैध सी सी रोड को तोड़ने की कार्यवाही की गयी एवं अवैध मुरूम रोड को काटा एवं एवं बिना अनुमति के निर्मित 10 बॉउंड्रीवाल सहित अवैध प्लॉटिंग कर बना रहे अवैध भवनो को हटाने की कार्यवाही की गयी गया। अवैध प्लॉटिंग करने वाले के विरुद्ध प्रक्रिया के अंतर्गत नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्यवाही करने सम्बंधित क्षेत्र के पुलिस थाना में नामजद एफआईआर दर्ज करने हेतु निर्देशानुसार पत्र लिखा गया है।
Related Posts
नई रोशनी की ओर कोंटा इलाके का मेटागुड़ा गांव, कैम्प मेटागुड़ा में बिजली पहुंचने से जगी विकास की नई उम्मीद
- News Excellent
- July 28, 2025
- 0
रायपुर। माओवाद प्रभावित सुदूर बस्तर अंचल का वह इलाका, जहां कभी सूरज ढलने के साथ ही घुप्प अंधेरा छा जाता था—अब वहां बिजली की रौशनी […]
बड़ी खबर: खंडित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा दोबारा स्थापित, आरोपी गिरफ्तार
- News Excellent
- October 27, 2025
- 0
रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी चौक पर हुई छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा खंडित किए जाने की घटना के बाद, सोमवार को महतारी की प्रतिमा को […]
खैरागढ़ महोत्सव: तीन साल बाद फिर सजेगी सुरों की महफिल, देश-विदेश के कलाकार देंगे प्रस्तुति
- News Excellent
- November 11, 2025
- 0
खैरागढ़, छत्तीसगढ़: एशिया के पहले संगीत विश्वविद्यालय, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, में तीन वर्षों के अंतराल के बाद एक बार फिर खैरागढ़ महोत्सव की शानदार […]