स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो रिकॉर्ड छठे फीफा विश्व कप में खेलने के लिए क्लब विश्व कप का हिस्सा नहीं बने हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह लंबा सत्र है और वह आराम कर के खुद को फिट और तरोताजा रखना चाहते हैं। रोनाल्ड अगले साल फीफा विश्व कप तक 41 वर्ष के हो जाएंगे। रोनाल्डो ने सऊदी अरब के अपने क्लब अल नस्र द्वारा पोस्ट किए गए एक इंस्टाग्राम वीडियो में कहा, ‘मेरे पास क्लब विश्व कप खेलने के कुछ प्रस्ताव थे, लेकिन मुझे लगता है कि इसका कोई मतलब है क्योंकि मैं अच्छी तरह से आराम करना और बेहतर तैयारी करना पसंद करता हूं। यह सत्र बहुत लंबा होगा क्योंकि सत्र के अंत में विश्व कप खेला जाना है।’इससे पहले ऐसी अटकलें थीं कि वह अमेरिका में चल रहे क्लब विश्व कप में खेलने के लिए किसी अन्य क्लब से जुड़ सकते हैं। वह और लंबे समय से अर्जेंटीना के प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मेसी अगले साल अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की सह-मेजबानी वाले टूर्नामेंट में छह विश्व कप में खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं।
Related Posts
दफ्तरी प्रक्रिया में लंबित न रहें नागरिकों की समस्याएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- News Excellent
- July 31, 2025
- 0
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नागरिकों की ऐसी समस्याएं जो बहुत समय से किसी प्रशासनिक प्रकिया के कारण लंबित हैं और उससे […]
रायपुर में पहली बार होगा ऐतिहासिक सहस्त्रावधान, 14 वर्षीय बालमुनि श्री हँसभद्र मुनि जी महाराज देंगे 1000 प्रश्नों के उत्तर
- News Excellent
- June 15, 2026
- 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक ऐतिहासिक एवं अद्भुत आध्यात्मिक आयोजन का साक्षी बनने जा रही है। सकल जैन श्री संघ, छत्तीसगढ़ एवं श्री अखिल […]
बंगाल में सुवेंदु सरकार का ‘हंटर’: मंदिर हो या मस्जिद, अब कहीं नहीं बजेंगे तेज़ लाउडस्पीकर; आदेश लागू!
- News Excellent
- May 13, 2026
- 0
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पद संभालने के साथ ही राज्य की कानून-व्यवस्था और ध्वनि प्रदूषण को लेकर कड़े तेवर दिखाए […]