स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो रिकॉर्ड छठे फीफा विश्व कप में खेलने के लिए क्लब विश्व कप का हिस्सा नहीं बने हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह लंबा सत्र है और वह आराम कर के खुद को फिट और तरोताजा रखना चाहते हैं। रोनाल्ड अगले साल फीफा विश्व कप तक 41 वर्ष के हो जाएंगे। रोनाल्डो ने सऊदी अरब के अपने क्लब अल नस्र द्वारा पोस्ट किए गए एक इंस्टाग्राम वीडियो में कहा, ‘मेरे पास क्लब विश्व कप खेलने के कुछ प्रस्ताव थे, लेकिन मुझे लगता है कि इसका कोई मतलब है क्योंकि मैं अच्छी तरह से आराम करना और बेहतर तैयारी करना पसंद करता हूं। यह सत्र बहुत लंबा होगा क्योंकि सत्र के अंत में विश्व कप खेला जाना है।’इससे पहले ऐसी अटकलें थीं कि वह अमेरिका में चल रहे क्लब विश्व कप में खेलने के लिए किसी अन्य क्लब से जुड़ सकते हैं। वह और लंबे समय से अर्जेंटीना के प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मेसी अगले साल अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की सह-मेजबानी वाले टूर्नामेंट में छह विश्व कप में खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं।
Related Posts
भारत में फरवरी 2025 तक 56.75 लाख इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हुए : केंद्र
- News Excellent
- August 28, 2025
- 0
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को तेजी से अपनाया जा रहा है और फरवरी 2025 तक 56.75 लाख ईवी पंजीकृत हो चुके हैं। यह जानकारी […]
‘परम सुंदरी मचाएगा धमाल, पहला गाना Pardesiya आउट
- News Excellent
- July 30, 2025
- 0
एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘परम सुंदरी’ काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं. वहीं, अब मेकर्स ने फिल्म […]
बर्थडे गर्ल श्रीलीला का जलवा: फिल्ममेकर्स को दिख रहा अगली सुपरस्टार का चेहरा
- News Excellent
- June 13, 2025
- 0
मुंबई। श्रीलीला उन उभरते सितारों में से हैं जिनका नाम आज हर तरफ गूंज रहा है, और वो भी बिल्कुल सही वजहों से। आज श्रीलीला अपना […]