बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा पेरेंट्स बन गए हैं. इस कपल के घर एक बेबी गर्ल ने जन्म लिया है. इसकी जानकारी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है. शादी के 2 साल बाद एक्ट्रेस ने 15 जुलाई यानी मंगलवार की रात को बेटी को जन्म दिया है. इस कपल ने इसी साल 28 फरवरी को प्रेग्नेंसी की न्यूज फैंस के साथ शेयर किया था. एक रिपोर्ट के अनुसार, कियारा आडवाणी ने बेबी गर्ल को मुंबई के रिलायंस अस्पताल में जन्म दिया है. वहीं मां और बेटी दोनों को स्वस्थ बताया जा रहा है. इस खबर के मिलने के बाद ये फैंस इस कपल को बधाइयां दे रहे हैं. 28 फरवरी को प्रेग्नेंसी का ऐलान करते हुए इस कपल ने एक फोटो शेयर किया था. जिसमें दोनों अपने हाथ में छोटे-छोटे मोजे पकड़े हुए थे. इस फोटो को शेयर करते हुए कियारा आडवाणी ने कैप्शन में लिखा, ‘जल्द आ रहा है हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा.’
Related Posts
दशहरे पर ‘भगवान राम’ बनेंगे बॉबी देओल: दिल्ली की लव कुश रामलीला में करेंगे रावण का दहन
- News Excellent
- September 29, 2025
- 0
नई दिल्ली। इस साल दशहरे पर दिल्ली की प्रसिद्ध लव कुश रामलीला में बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल मुख्य आकर्षण होंगे। समिति ने उन्हें 2 अक्टूबर […]
राजामौली की कहानी फिर से छाने को है तैयार, बाहुबली: द एपिक का पोस्टर आउट
- News Excellent
- August 12, 2025
- 0
मुंबई। एस.एस. राजामौली ने भारत को अब तक का सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर दिया है, वो है बाहुबली फ्रैंचाइज़ी। इसने पूरे देश में एक नई लहर […]
सैयारा की अब तक 266 करोड़ की कमाई, हरि हर वीर मल्लु की नैया नहीं हुई पार
- News Excellent
- July 30, 2025
- 0
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और साउथ सिनेमा तक, इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ मोहित सूरी […]