बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा पेरेंट्स बन गए हैं. इस कपल के घर एक बेबी गर्ल ने जन्म लिया है. इसकी जानकारी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है. शादी के 2 साल बाद एक्ट्रेस ने 15 जुलाई यानी मंगलवार की रात को बेटी को जन्म दिया है. इस कपल ने इसी साल 28 फरवरी को प्रेग्नेंसी की न्यूज फैंस के साथ शेयर किया था. एक रिपोर्ट के अनुसार, कियारा आडवाणी ने बेबी गर्ल को मुंबई के रिलायंस अस्पताल में जन्म दिया है. वहीं मां और बेटी दोनों को स्वस्थ बताया जा रहा है. इस खबर के मिलने के बाद ये फैंस इस कपल को बधाइयां दे रहे हैं. 28 फरवरी को प्रेग्नेंसी का ऐलान करते हुए इस कपल ने एक फोटो शेयर किया था. जिसमें दोनों अपने हाथ में छोटे-छोटे मोजे पकड़े हुए थे. इस फोटो को शेयर करते हुए कियारा आडवाणी ने कैप्शन में लिखा, ‘जल्द आ रहा है हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा.’
Related Posts
फेमस बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया का 5 वां सीजन, मजेदार प्रोमो जारी
- News Excellent
- June 26, 2025
- 0
सोनी टीवी का फेमस बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) अपने 5वें सीजन के साथ लौट रहा है. वहीं, अब मेकर्स ने […]
‘बॉर्डर 2’ का टीजर रिलीज: भावुक हुए सनी देओल, पिता धर्मेंद्र को याद कर छलके आंसू
- News Excellent
- December 17, 2025
- 0
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) का टीज़र आधिकारिक तौर पर जारी हो गया है। ‘विजय दिवस’ के मौके पर […]
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का धमाका: एक ही भाषा में रिलीज होकर फिल्म ने कमाए ₹1240 करोड़, तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड
- News Excellent
- January 9, 2026
- 0
भारतीय सिनेमा के इतिहास में अक्सर देखा जाता है कि बड़ी फिल्में सफलता पाने के लिए कई भाषाओं (Pan-India) का सहारा लेती हैं। लेकिन हाल […]