ओडिशा के पुरी जिले के एक गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक 15 वर्षीय नाबालिग पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई. घटना उस वक्त हुई जब पीड़िता अपनी सहेली के घर जा रही थी. हमले के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई और घायल लड़की को अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि नाबालिग का शरीर 70% जल चुका है, और इलाज चल रहा है. उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने भी सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी.लड़की की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एम्स भुवनेश्वर में रेफर किया गया है. उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और पीड़िता के इलाज का पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाने की घोषणा की. उन्होंने पुलिस को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई का निर्देश भी दिया है.
Related Posts
महिला आरक्षण बिल: सरकार के लिए दो-तिहाई बहुमत जुटाना बनी बड़ी चुनौती, आज शाम होगी निर्णायक वोटिंग
- News Excellent
- April 17, 2026
- 0
लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े अहम विधेयकों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए संविधान […]
फामेश्वरी यादव बनीं छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर, साय ने दी बधाई
- News Excellent
- March 29, 2025
- 0
रायपुर.गरियाबंद जिले की 21 वर्षीय फामेश्वरी यादव ने भारतीय सेना में अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस (WMP) के रूप में चयनित होकर छत्तीसगढ़ की पहली महिला […]
नगर निगम का ग्रेसफुल मीडिया पर चला जाबुक विज्ञापन ढांचे राजसात, निविदा रद्द, उठाएंगे कठोर कदम
- News Excellent
- February 16, 2025
- 0
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर ने ग्रेसफुल मीडिया द्वारा बकाया विज्ञापन शुल्क का भुगतान न करने के कारण 30 मिनी यूनिपोल, अन्य यूनिपोल एवं कंपनी […]