मुंगेली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहा घरेलू विवाद में एक बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। साथ ही पिता पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के 24 घंटे के भीतर मुंगेली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना ग्राम सारंगपुर (थाना फास्टरपुर-सेतगंगा) की है। 23 जुलाई को दिनेश कोसले ने गुस्से में आकर अपनी मां देवकी बाई कोसले की उस समय हत्या कर दी जब वह बिस्तर पर सो रही थी। हमला इतना भयावह था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने अपने पिता समारू कोसले पर भी कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया। हालांकि गंभीर चोटों के बावजूद वे किसी तरह बच गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Related Posts
रायगढ़ में पहाड़ों में लगी आग, अफरा-तफरी मची
- News Excellent
- February 18, 2025
- 0
रायगढ़. गर्मी बढ़ते ही पहाड़ों में आग लगने की घटना शुरू हो गई. रायगढ़ स्थित गजमार पहाड़ी में आग लगने से आसपास इलाके में अफरा-तफरी […]
भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सबसे बड़ी कार्यवाही
- News Excellent
- July 11, 2025
- 0
रायपुर, 11 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति लेकर आगे बढ़ रही […]
छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन. भारत ने पद से दिया इस्तीफा, राज्यपाल रामेन डेका को सौंपा त्यागपत्र
- News Excellent
- November 18, 2025
- 0
छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता (Advocate General) प्रफुल्ल एन. भारत ने सोमवार, 17 नवंबर, 2025 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अधिकारियों ने इस बात की […]