दुर्ग पुलिस को नशीली टैबलेट्स की अवैध कारोबार मामले में कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल हुई है. दुर्ग में मुंबई से ऑनलाइन नशीली टैबलेट्स को मंगवाया जा रहा था. इसका खुलासा पुलिस ने एंड टू एंड कार्रवाई में किया है. मुंबई के पालघर से आरोपी मनीष कुमावत को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी मैक्स टच लाइफ साइंस कम्पनी में काम करता था. दरअसल, 22 जनवरी को राजनांदगांव चिखली निवासी आरोपी अंकित राजपूत को 7,200 नशीली टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया गया था. जब्त टैबलेट की कीमत 18 हजार रुपए आंकी गई थी. पुलिस ने आरोपी से नशीली टैबलेट के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने मुंबई से एक व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन नशीली टैबलेट मंगवाने की बात बताई. उसने बताया कि आरोपी मनीष कुमावत गूगल पे के जरिए कमीशन लेता था.
Related Posts
एसपी ने पुलिस पेट्रोल पंप कर्मचारियों को किया हेलमेट वितरण, सीट बेल्ट नहीं लगाने पर कार्यवाही
- News Excellent
- March 1, 2025
- 0
दिल्ली। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे की मार्गदर्शन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों […]
रायपुर निगम के सभापति होंगे सूर्यकांत राठौर
- News Excellent
- March 7, 2025
- 0
रायपुर। रायपुर नगर निगम के सभापति सूर्यकांत राठौर होंगे। भाजपा पार्षद दल की बैठक में राठौर के नाम पर मुहर लगी। पर्यवेक्षक धरमलाल कौशिक की […]
स्वतंत्रता दिवस पर सीएम साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा
- News Excellent
- July 8, 2025
- 0
रायपुर 08 जुलाई 2025/ राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को प्रदेशभर में गरिमापूर्ण एवं भव्य रूप से मनाने के उद्देश्य से शासन स्तर पर आवश्यक तैयारियाँ […]