दुर्ग पुलिस को नशीली टैबलेट्स की अवैध कारोबार मामले में कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल हुई है. दुर्ग में मुंबई से ऑनलाइन नशीली टैबलेट्स को मंगवाया जा रहा था. इसका खुलासा पुलिस ने एंड टू एंड कार्रवाई में किया है. मुंबई के पालघर से आरोपी मनीष कुमावत को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी मैक्स टच लाइफ साइंस कम्पनी में काम करता था. दरअसल, 22 जनवरी को राजनांदगांव चिखली निवासी आरोपी अंकित राजपूत को 7,200 नशीली टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया गया था. जब्त टैबलेट की कीमत 18 हजार रुपए आंकी गई थी. पुलिस ने आरोपी से नशीली टैबलेट के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने मुंबई से एक व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन नशीली टैबलेट मंगवाने की बात बताई. उसने बताया कि आरोपी मनीष कुमावत गूगल पे के जरिए कमीशन लेता था.
Related Posts
चिंगरापगार झरना में बढ़ी पर्यटकों की संख्या, आकर्षण का केंद्र
- News Excellent
- July 10, 2025
- 0
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चिंगरापगार झरना बरसात के मौसम में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। गरियाबंद से नजदीक नेशनल हाईवे […]
सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में नवजात शिशुओं का आधार कार्ड निर्माण
- News Excellent
- April 10, 2025
- 0
रायपुर। भारत सरकार द्वारा संचालित जन्म लिंक आधार पंजीकरण योजना के अंतर्गत, देश के प्रत्येक नागरिक को आधार कार्ड से जोड़ने की पहल को और […]
लेजेंड 90 क्रिकेट लीग : छत्तीसगढ़ वॉरियर्स ने दिल्ली रॉयल्स को 5 विकेट से हराया
- News Excellent
- February 7, 2025
- 0
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 6 फरवरी से लेजेंड 90 क्रिकेट का आगाज हो चुका है. उद्घाटन मैच […]