आरंग के पारागांव में महानदी पुल से कूदने वाली विवाहित महिला स्वाति त्रिवेदी पति अजय त्रिवेदी (उम्र 27 वर्ष) की लाश आज सुबह नदी में तैरती मिली है. पुलिस ने शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बता दें कि आरंग पुलिस को सोमवार सुबह ग्राम पारागांव में नेशनल हाईवे 53 पर बने महानदी पुल में एक स्कूटी और दुपट्टा मिला था, जिसके आधार पर कूदने वाली महिला की पहचान स्वाति त्रिवेदी के रूप में की गई थी. गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश की जा रही थी लेकिन सफलता नहीं मिली. महानदी में कूदने वाली विवाहित महिला स्वाति त्रिवेदी की तलाशी के दौरान पुलिस को एक अन्य महिला की लाश नदी में तैरती मिली थी. पुलिस ने उसकी भी शिनाख्त कर ली है. मृतिका महासमुन्द जिले के बेमचा निवासी चंपा चंद्राकर पति स्व.बाबूलाल चंद्राकर (उम्र 78) वर्ष के रूप में की गई है. महिला 15 अगस्त को अपने घर बेमचा से किसी को बिना बताए निकली थी. आरंग पुलिस ने महिला के परिजनों को पूछताछ के बुलाया है, जिसके बाद शव उन्हें सौंपा जाएगा.
Related Posts
कलिंगा विश्वविद्यालय में वचन से विजन तक: महात्मा बसवेसरैया आईडिया इन कनटेम्पररी सोसायटी” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित
- News Excellent
- August 28, 2025
- 0
रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय के कला एवं मानविकी संकाय के अंतर्गत शहीद वीर नारायण सिंह रिसर्च चेयर द्वारा “वचन से विजन तक: महात्मा बसवेसरैया आईडिया इन […]
अभनपुर में बड़ा हादसा : जगदलपुर से रायपुर जा रही बस की भिड़ंत, 3 लोगों की मौत
- News Excellent
- July 1, 2025
- 0
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे केंद्री में मंगलवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया. जगदलपुर से रायपुर आ रही बस ने हाइवा को पीछे से […]
गांजा तस्करी में संलिप्त आरोपियो के अर्जित-अवैध संपत्ति पर पुलिस का प्रहार
- News Excellent
- January 17, 2025
- 0
बिलासपुर। जीआरपी ने आरोपी योगेश सोंधिया एवं रोहित द्विवेदी के कब्जे से कुल 20 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त कर, आरोपीगणो के विरूद्ध जी.आर.पी. थाना […]