रायपुर के डेंटिस्ट डॉ. रवि जैन सोशल मीडिया पर वायरल, 24 घंटे में 1.5 मिलियन व्यूज

डॉ. रवि जैन

रायपुर | राजधानी रायपुर के जाने-माने डेंटिस्ट डॉ. रवि जैन इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। उनकी एक वीडियो ने महज 24 घंटे के भीतर 1.5 मिलियन (15 लाख) व्यूज हासिल कर बड़ी लोकप्रियता हासिल की है।

खास बात यह है कि डॉ. रवि जैन ने इस वीडियो को फनी अंदाज में तैयार किया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। मनोरंजन के साथ-साथ उन्होंने दांतों की देखभाल और डेंटल ट्रीटमेंट से जुड़ी जरूरी जानकारी भी बेहद आसान और दिलचस्प तरीके से साझा की है। यही वजह है कि वीडियो को आम लोगों से लेकर प्रोफेशनल्स तक का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

डॉ. रवि जैन, जैन डेंटल केयर एंड इंप्लांट सेंटर, बैरंग बाजार, रायपुर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी क्लिनिक आधुनिक तकनीकों और बेहतर इलाज के लिए जानी जाती है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से बढ़ती इस लोकप्रियता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि इन्फॉर्मेशन के साथ एंटरटेनमेंट (इन्फोटेनमेंट) लोगों तक ज्यादा तेजी से पहुंचता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *