रायपुर, रायपुर स्थित ऐश्वर्या अंपायर सोसाइटी में Yoga with Lily द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मक माहौल के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर को और भी खास बनाते हुए संस्था ने अपने सफल चार वर्ष पूरे होने का जश्न भी सदस्यों के साथ मनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों ने भाग लिया और नियमित योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान ऐश्वर्या के योग साधकों ने योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता पर आधारित आकर्षक नृत्य प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित श्री नितिन श्रीवास्तव ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए योग, ध्यान और सकारात्मक जीवनशैली को तनावमुक्त एवं संतुलित जीवन का आधार बताया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक मजबूती भी प्राप्त होती है। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन मंजुला चंद्राकर ने किया। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने और स्वस्थ जीवन के लिए नियमित अभ्यास करने का संकल्प लिया। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन केवल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्सव नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल रहा। Yoga with Lily परिवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी की सहभागिता और उत्साह ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। “योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सुखमय जीवन जीने की कला है।”
