रायपुर, 28 जून। रायपुर के विमतारा हॉल में आयोजित एडवांस AI ट्रेनिंग प्रोग्राम में 300 से अधिक बिजनेस ओनर्स, स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह विशेष प्रशिक्षण AI एक्सपर्ट लक्षित सेठिया द्वारा दिया गया। पूरे दिन चली इस गहन कार्यशाला में प्रतिभागियों को व्यवसाय की ग्रोथ के लिए 30 से अधिक आधुनिक AI स्ट्रेटेजीज़ और टूल्स की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान AI आधारित इमेज और वीडियो क्रिएशन, वेबसाइट डेवलपमेंट, लीड जनरेशन, WhatsApp ऑटोमेशन, टास्क ऑटोमेशन, AI एजेंट्स, इंस्टाग्राम मार्केटिंग, क्लाइंट फॉलो-अप और AI वॉइस कॉलिंग जैसे विषयों पर लाइव डेमो के साथ विस्तार से समझाया गया।
प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को बेहद उपयोगी और व्यावहारिक बताया। उनका कहना था कि यह केवल AI की सामान्य जानकारी नहीं, बल्कि वास्तविक व्यवसायिक समस्याओं के समाधान देने वाला एक इन-डेप्थ सेशन था। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को हाई-क्वालिटी AI प्रॉम्प्ट्स, लाइफटाइम ट्रेनिंग रिकॉर्डिंग तथा आकर्षक गिफ्ट्स एवं रिवॉर्ड्स भी प्रदान किए गए।आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी रायपुर में इस प्रकार के एडवांस AI प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर अपने व्यवसाय और करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकें।
