रायपुर। आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक (CSMCL) आर संगीता , कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा 24 अगस्त को रायपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 01 में आरोपी मोहम्मद असलम स/O मो करीमुल्लाह शाह उम्र 21 वर्ष , साकिन ग्राम पचपेरवा, थाना पचपेरवा , जिला बलरामपुर (उत्तर प्रदेश)के आधिपत्य के 01 काले रंग के पिट्ठू बैग से 07 पैकेट में रखा 16.650 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती ₹ 333000 जब्त कर आरोपी के विरुद्ध NDPS Act 1985 की धारा 20(b) के तहत सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत्त सिविल लाइन टेक बहादुर कुर्रे द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है | उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी वैभव मित्तल , आबकारी उपनिरीक्षक कौशल सोनी , आर पी एफ निरीक्षक निशा भोईर,आरक्षकगण नरेशमहाणा , विवेक श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही | आरोपी के बताए अनुसार वह गाँजा जोड़ीगा ओड़िसा से बस से लाकर पचपेड़ी नाका में उतरकर रायपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन के माध्यम से मुंबई विक्रय हेतु ले जाने वाला था ।
Related Posts
कलेक्टर ने 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने वालों को निराश्रित पेंशन देने के दिए निर्देश, ट्रैफिक समस्या दूर करने पर दिया जोर
- News Excellent
- January 6, 2025
- 0
रायपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज नगर पालिक निगम रायपुर में प्रशासक के तौर पर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान डाॅ. सिंह को नगर […]
कंधे के बार-बार खिसकने से युवक था परेशान, दूरबीन सर्जरी से एसएमसी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मिला आराम
- News Excellent
- April 23, 2025
- 0
कंधे की चोट और बार-बार खिसकने की समस्या से जूझ रहे एक 36 वर्षीय युवक को आखिरकार राहत मिली, जब एस.एम.सी. सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर […]
ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने शुरू होगा ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम
- News Excellent
- August 30, 2025
- 0
रायपुर। ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक रूप से सशक्त बनाने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत तैयार विशेष रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के […]