रायपुर। आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक (CSMCL) आर संगीता , कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा 24 अगस्त को रायपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 01 में आरोपी मोहम्मद असलम स/O मो करीमुल्लाह शाह उम्र 21 वर्ष , साकिन ग्राम पचपेरवा, थाना पचपेरवा , जिला बलरामपुर (उत्तर प्रदेश)के आधिपत्य के 01 काले रंग के पिट्ठू बैग से 07 पैकेट में रखा 16.650 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती ₹ 333000 जब्त कर आरोपी के विरुद्ध NDPS Act 1985 की धारा 20(b) के तहत सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत्त सिविल लाइन टेक बहादुर कुर्रे द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है | उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी वैभव मित्तल , आबकारी उपनिरीक्षक कौशल सोनी , आर पी एफ निरीक्षक निशा भोईर,आरक्षकगण नरेशमहाणा , विवेक श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही | आरोपी के बताए अनुसार वह गाँजा जोड़ीगा ओड़िसा से बस से लाकर पचपेड़ी नाका में उतरकर रायपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन के माध्यम से मुंबई विक्रय हेतु ले जाने वाला था ।
Related Posts
मुख्यमंत्री साय का जापान प्रवास: छत्तीसगढ़ के लिए तकनीक, व्यापार और संस्कृति के नए आयाम
- News Excellent
- August 22, 2025
- 0
रायपुर. ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ की भागीदारी से पूर्व मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 22 अगस्त को टोक्यो प्रवास की शुरुआत आध्यात्मिकता, तकनीक […]
नम्रता जैन रायपुर की अपर कलेक्टर बनाई गई, चार अफसरों को जिला पंचायत सीईओ जिम्मेदारी
- News Excellent
- July 29, 2025
- 0
रायपुर। राज्य शासन ने मंगलवार की शाम को पांच अफसरों के तबादले के आदेश जारी किए।
सार्थक एवं रक्षक अभियान का शुभारंभ, बाल आयोग के स्थापना दिवस पर पुलिस जवान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और छात्राएं सम्मानित
- News Excellent
- June 17, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के 15 वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर बाल अधिकारों के प्रति […]