हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कलखर क्षेत्र में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। हादसा सोमवार सुबह करीब 9 बजे के आसपास हुआ। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार यात्रियों की संख्या अधिक थी। बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद ली गई। कुछ गंभीर घायलों को मंडी अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और राहत कार्यों में जुटीं।
Related Posts
जब कलेक्टर-एसपी ने रोकी अपनी गाड़ी और बगैर हेलमेट वालों को रोक कर कहा…
- News Excellent
- January 21, 2025
- 0
रायपुर। कलेक्टर डॉ.गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने आज बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाते सवारों को रोककर समझाइश दी और सड़क […]
जी20 शेरपा के पद से अमिताभ कांत ने दिया इस्तीफा, 45 वर्षों तक समर्पित सरकारी सेवा के बाद इस्तीफा
- News Excellent
- June 16, 2025
- 0
दिल्ली। अमिताभ कांत ने सोमवार को जी20 शेरपा के पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने जी20 शेरपा, नीति आयोग के सीईओ, औद्योगिक नीति एवं […]
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से, अधिसूचना जारी
- News Excellent
- June 17, 2025
- 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आगामी 14 जुलाई से शुरू होने जा रहा है, जो 18 जुलाई तक चलेगा। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी […]